जोधपुर.
सोशल मीडिया पर एक युवक से मित्रता के बाद नाबालिग ने हथियार खरीदने की इच्छा जताई तो युवक ने डांगियावास बाइपास स्थित गोरा होटल बुलाया और साथियों के साथ मिलकर 36 हजार रुपए ऐंठ लिए। हथियार न मिलने पर पीडि़त नाबालिग डांगियावास थाने पहुंचा और तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार बाड़मेर में आरजीटी थानान्तर्गत आडेल निवासी 17 वर्षीय किशोर की शिकायत पर जानादेसर गांव निवासी भानू देवासी, दिनेश ग्वाला व पुखराज लेगा के खिलाफ 36 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि तीन-चार महीने पहले किशोर की जान-पहचान भानू देवासी से हुई थी। फिर भानू ने उसे अपने व्हॉट्सऐप नम्बर दिए। दोनों में व्हॉट्सऐप कॉलिंग से बात होने लगी। इस दौरान भानू ने हथियार खरीदने की इच्छा जताई। तब भानू ने उसे व्हॉट्सऐप पर सम्पर्क कर हथियार खरीदने के लिए डांगियावास बाइपास पर गोरा होटल बुलाया। किशोर अपने दो साथियों के साथ 22 मई को होटल पहुंचा, जहां भानू के निर्देश पर महेन्द्र मोटरसाइकिल लेकर आया और हथियार के लिए 36 हजार रुपए फोन-पे से लिए। फिर तीनों को लेकर वह मिनी मार्केट पहुंचा, जहां पिस्तौल लेकर आने का झांसा देकर महेन्द्र चला गया। फिर कार में दिनेश ग्वाला, पुखराज व दो-तीन अन्य युवक आए और रुपए लेकर चले गए, लेकिन उसे हथियार नहीं मिला।
पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि पीडि़त किशोर 12वीं तक पढ़ाई कर चुका है। वह हथियार के बल पर रुपए कमाने की फिराक में था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wXgNb5
0 comments:
Post a Comment