33 में से 26 जिलों में नॉर्मल पेट्रोल 100 रुपए लीटर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के 33 में से 26 जिलों में बुधवार को सामान्य पेट्रोल (प्रीमियम नहीं) 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर गया। अजमेर, भरतपुर, बूंदी, चितौडगढ़़, जयपुर, जोधपुर, कोटा में पेट्रोल शतक छूने में दस-बीस पैसे पीछे है। इन जिलों में भी आज-कल में तेल सौ रुपए के पार चला जाएगा। डीजल की कीमत करीब 94 रुपए प्रति लीटर है। सर्वाधिक महंगा पेट्रोल श्रीगंगानगर में है जहां एक लीटर की कीमत 104.43 रुपए है। दूसरे नम्बर पर पड़ौसी जिला हनुमानगढ़ है जहां 103.78 रुपए प्रति लीटर में पेट्रोल बिक रहा है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल कम्पनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने पिछले एक साल में पेट्रोल और डीजल दोनों में करीब 24 रुपए बढ़ाए हैं। मई 2020 में प्रदेश में पेट्रोल करीब 76.50 रुपए और डीजल 70 रुपए लीटर था। इसके बाद तेल कम्पनियों ने लगातार दामों में वृद्धि की। एक अनुमान के मुताबिक एक साल में पेट्रोल के दाम 76 बार और डीजल के 87 बार बढ़ाए गए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने तेल कम्पनियों को प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार निर्धारण करने की छूट दे रखी है।

12 महीने में केवल 4 महीने शांति
कोरोना की प्रथम लहर के ढलान पर होने के बाद तेल कम्पनियों ने ईंधन के दामों में तेजी से वृद्धि की। भारी विरोध होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेल के दाम कम होने के कारण अक्टूबर-नवम्बर में 56 दिनों तक तेल के दाम स्थिर रहे। इसके बाद फिर से तेल में आग लग गई। फरवरी में पेट्रोल सौ रुपए के पास पहुंचने लग गया, तब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण कम्पनियों ने फरवरी-मार्च-अप्रेल में 62 दिनों तक दाम स्थिर रखे।

संभागीय मुख्यालयों पर तेल सस्ता
बीकानेर और उदयपुर को छोडकऱ शेष पांचों संभागीय मुख्यालय जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर में अब तक सामान्य पेट्रोल सौ रुपए के नीचे है।

पेट्रोल व डीजल की टाइमलाइन
प्रति लीटर भाव -------- पेट्रोल ------ डीजल
1 महीने पहले ------ 97.15 ------89.46
3 महीने पहले ------93.68 ------ 85.78
6 महीने पहले ------88.12 ------79.18
12 महीने पहले ------ 76.56 ------69.70
(यह आंकड़े जोधपुर के हैं।)

प्रदेश में शतक लगाने वाले जिले
1 अलवर ------ 100.67
2 बांसवाड़ा ------ 101.42
3 बांरा ------100.03
4 बाड़मेर ------101.59
5 भीलवाड़ा ------ 100.17
6 बीकानेर ------ 102.54
7 चूरू ------ 101.75
8 दौसा ------ 100.80
9 धौलपुर ------ 100.48
10 डूंगरपुर ------ 101.64
11 श्रीगंगानगर ------ 104.43
12 हनुमानगढ़ ------ 103.78
13 जैसलमेर ------ 102.54
14 जालोर ------ 100.92
15 झुंझनूं ------ 101.60
16 करौली ------ 100.58
17 नागौर ------ 101.43
18 पाली ------ 100.39
19 सवाई माधोपुर ------ 101.54
20 सीकर ------ 100.86
21 सिरोही ------ 101.72
22 टोंक ------ 100.74
23 उदयपुर ------ 100.74
24 झालवाड़ ------ 100.19
25 प्रतानगढ़ ------ 100.61
26 रामसमंद ------ 100.59

ये जिले शतक से मामूली दर
1 अजमेर ------ 99.61
2 भरतपुर ------ 99.59
3 बूंदी ------ 99.81
4 चितौडगढ़़ ------ 99.64
5 जयपुर ------ 99.98
6 जोधपुर ------ 99.82
7 कोटा ------ 99.49
(ये दाम बुधवार तक के हैं। इसमें मामूली पैसों का अंतर हो सकता है।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fp7lXH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment