जोधपुर.
जिले की बावड़ी पंचायत समिति के गंगाणी के ग्रामीणों ने 15 दिन में गांव को कोरोना से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है। ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड कोर कमेटी की बैठक में शुक्रवार को ग्रामीण कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने पर एकमत हुए।
कमेटी के अध्यक्ष पीइइओ कमलेश तिवारी ने बताया कि कोरोना से गांव को मुक्ति दिलाने के लिए कमेटी व ग्रामीणों की शुक्रवार को बैठक हुई। सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर व सरपंच भंवरलाल भादू ने ग्रामीणों से वार्ता की। दस हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत में कोरोना के दस एक्टिस मरीज हैं। जो होम क्वॉरंटीन हैं। कमेटी के सदस्य, एएनएम और बीएलओ इनकी निगरानी रखे हुए हैं। इसके साथ ही डोर-टू-डोर मेडिकल सर्वे भी हो रहा है।
सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर मेडिकल किट दिए जा रहे हैं। जिनमें आवश्यक दवाइयां हैं। पहले चरण में 1355 घरों का सर्वे हो चुका है। इनमें 111 आईएलआई लक्षणग्रस्त लोगों को चिह्नित किया गया। उन्हें यह किट दिए गए हैं। दूसरे चरण में शुक्रवार तक 1300 घरों का सर्वे हुआ है। इनमें 58 आईएलआई लक्षणग्रस्त व्यक्तियों को चिन्हित कर मेडिकल किट दिए गए हैं।
1382 ग्रामीणों का टीकाकरण
45 या उससे अधिक आयु वर्ग के 1306 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। 76 व्यक्ति दोनों डोज लगा चुके हैं।
गांव के चारों तरफ नाकाबंदी
एसीपी राजेन्द्र दिवाकर ने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस भी हर संभव प्रयासरत है। गांव के चारों तरफ मुख्य प्रवेश मार्गों पर नाकाबंदी होगी। चारों नाकों पर गांव के वॉलियंटर 24 घंटे नजर खेंगे। अनावश्यक कार्य वालों को न तो गांव से बाहर जाने दिया जाएगा और न ही बाहरी व्यक्ति को अंदर आने दिया जाएगा। 15 दिन तक दो कांस्टेबल स्थाई रूप से गांव में रहेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/345EW2x
0 comments:
Post a Comment