जोधपुर. मौसमी परिस्थितियों में बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा चालीस डिग्री के भीतर रहा जिससे जलती-तपती गर्मी से निजात मिली। जोधपुर जिले का फलोदी 40 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह फिर से तापमान बढऩे का पूर्वानमान है। इससे तेज गर्मी पड़ेगी।
सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। सुबह-सुबह मौसम सुहाना बना रहा। आसमां साफ होने से दिन में तेज धूप निकल आई लेकिन उत्तरी हवा के प्रभाव से तापमान अधिक नहीं बढ़ा। दोपहर में तापमान 38.1 डिग्री तक पहुंचा। हवा में आद्र्रता कम होने से गर्मी का अनुभव अधिक हो रहा था। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह तरह के जतन करते नजर आए। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 26.4 व अधिकतम 40 डिग्री रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी गर्मी रही। जैसलमेर में रात का तापमान 21.4 व दिन का 38.3 डिग्री रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 22.6 व अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री मापा गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31XzcqA
0 comments:
Post a Comment