Thar Weather: दिन और रात में केवल 12 डिग्री का अंतर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुुरुवार को तापमान चालीस डिग्री के भीतर रहा। पश्चिमी राजस्थान में तो दिन का तापमान 35 डिग्री के पास रहने से जलती-तपती गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी होने और उत्तरी हवाएं बहने के कारण तापमान में कुछ गिरावट आई है। एक दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनमत तापमान 24 डिग्री रहा। सुबह से ही शीतल हवा बहने से मौसम खुशगवार था। दिन चढऩे के साथ धूप निकली लेकिन धूप में तपिश कम थी। धूप खिलन के बावजूद तेज गर्मी का अहसास नहीं हो रहा था। दोपहर में तापमान 36.6 डिग्री तक ही पहुंच सका। दिन और रात के तापमान में लगभग 12 डिग्री का ही अंतर था। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। जिसके कारण लोगों के पसीने छूट पड़े।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी तेज गर्मी से निजात रही। बाड़मेर में रात का तापमान 23.3 व दिन का 38.3 डिग्री रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 21.4 व अधिकतम 36.4 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39UJEUe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment