SPORTS----शिवालिक रॉयल्स ने जीता परशुराम लीग टूर्नामेंट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
परशुराम क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित परशुराम क्रिकेट लीग-1 का खिताब शिवालिक रॉयल्स टीम ने जीता।
परमार ग्रीन्स एंजेल क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में शिवालिक रॉयलस ने जोधाणा रॉयल्स को हराया। जोधाणा रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 12 ओवर में 65 रन बनाए। जवाब में शिवालिक रॉयल्स ने 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 66 बनाकर जीत दर्ज की।
मैच के बाद समापन समारोह के अतिथियों लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई व राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल पारीक ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम को 15 हजार व उप विजेता टीम को 8100 रुपए नकद व ट्रॉफियां दी गई। मैन ऑफ द मैच नीरज शर्मा, जितेन्द्र पांडिया मैन ऑफ द सीरिज, विनय गौड बेस्ट बॉलर व आशीष सारस्वत टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन रहे।
---
क्लासिक फ र्नीचर क्लब ने जीता खिताब
जोधपुर।
एचआरएच ग्रुप के तत्वावधान में खेले गए कौम नागौरी तेलियान क्रिकेट लीग का खिताब क्लासिक फर्नीचर क्लब ने जीता। आयोजक रफ ीक बेलिम व रिजवान खोकर ने बताया फ ाइनल मैच में क्लासिक फ र्नीचर ने नियो टीम को हराया। क्लासिक फ र्नीचर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में नियो क्लब 123 रन ही बना सकी। मैच के बाद अतिथियों लोकायुक्त जस्टिस पीके लोहरा व उप महापौर अब्दुल करीम जोनी ने विजेता-उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द सीरिज व बेस्ट बेट्समैन वसीम मोदी व बेस्ट बॉलर असलम सैयद रहे।
--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PUQylz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment