SPORTS----विप्र क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
विप्र फ ाउंडेशन की ओर सेएयरफ ोर्स स्थित फि जीकल कॉलेज ग्राउंड पर शनिवार को जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता विप्र क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू हुई। शनिवार को खेले गए मैचों में पहले मैच में पारीक ब्रदर्स ने सांखी ब्रदर्स को 53 रन से, पंंचारिया बद्रर्स ने दाधीच इलेवन को 81 रन से, डेंजर क्लब ने परशुराम फ ार्मा को 10 विकेट से व डंडीस्वामी इलेवन ने परशुराम इलेवन को एक रन से हराया। विप्र फ ाउंडेशन के प्रदेश महासचिव कैलाश सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने किया।
--
पदक विजेता मोयल का स्वागत
जोधपुर।
श्रीनगर में हुई 9वीं राष्ट्रीय मास्टर व सीनियर पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में राजस्थान टीम से जोधपुर के 62 वर्षीय वरिष्ठ खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक मोयल के स्वर्ण पदक जीतने पर स्वागत किया गया। मोयल ने 65 से 70 किलो भार वर्ग में मणिपुर पुलिस के युवा 35 वर्षीय सब इंस्पेक्टर खिलाड़ी को पराजित कर राजस्थान मास्टर टीम के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ जोधपुर के सचिव मोहम्मद इकबाल मोयल ने बताया कि मोयल सहित पदक विजेता खिलाडिय़ों के जोधपुर पहुंचने पर कारवां गार्डन में आयोजित समारोह में स्वागत किया गया।
------
सेपक टकरा में राजस्थान टीम तीसरे स्थान पर
जोधपुर।
23वीं सब जूनियर व 24वीं जूनियर राष्ट्रीय सेपक तकरा प्रतियोगिता 27 से 31 मार्च तक गोवा में आयोजित हुई जिसमें जूनियर व सब जूनियर बालक वर्ग में राजस्थान टीम तीसरे स्थान पर रही। राजस्था सेपक टकरा संघ सचिव राजेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि खिलाडिय़ों के शनिवार को जोधपुर पहुंचने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महिलाबाग में स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद मनीष लोढ़ा आदि ने खिलाडिय़ों को मेडल, माला व ट्रॉफ ी देकर सम्मानित किया
-----
रोलर स्केटिंग टीम रवाना
जोधपुर।
भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ की ओर से आयोजित की जाने वाली 55वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान टीम शनिवार को रवाना हुई। राजस्थान कॉर्डिनेटर अजीतसिंह राठौड़ ने बताया कि टीम में योगेन्द्र खत्री, कपिल सुराणा, कपिल गहलोत व प्रशान्त बोहरा चण्डीगढ मोहाली के लिए रवाना हुए ।
---
हिन्दू कप क्रिकेट प्रतियोगिता ट्रायल आज
जोधपुर।
हिन्दू क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की ट्रायल रविवार सुबह 8 बजे वीरू क्रिकेट एकेडमी मैदान पर आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आयोजन सचिव सुखदेव सिंह देवल ने दी।
---



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fEEgIk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment