जोधपुर।
कोविड 19 के पुन: बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने लंबी दूरी, दूसरे राज्यों से आने वाली तथा ज्यादा यात्रियों वाली ट्रेनों के यात्रियों की निकासी को सुगम बनाया गया है। रेलवे ने दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की स्टेशन पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट (कोविड-19 का पता लगाने के लिए किए जाने वाला टेस्ट) जांच के लिए ग्रीन चैनल बनाया है। कोविड प्रोटोकॉल अनुसार निर्धारित दूरी पर एक लाइन में बनाए गए गोले प्लेटफ ार्म से रेलवे स्टेशन के निकास द्वार तक बनाए गए है। यात्रियों की जानकारी के लिए बोर्ड व अनाउंसमेन्ट की व्यवस्था की गई है, जिसके जरिए बताया जा रहा है कि ट्रेन से आने वाले जिन यात्रियों के पास निर्धारित अवधि की नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ में है, वे इस रिपोर्ट को दिखाने के लिए हरे गोले वाली लाइन में निकास द्वार की तरफ बढ़ें। वहीं, जिन यात्रियों के पास वैध आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नहीं है, उनके लिए हरे गोलों के पास ही पीले गोले की लाइन बनाई गई है, जिस पर चलकर वे अपना कोविड 19 टेस्ट के लिए सैम्पल देंगे। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाने वाले यात्रियों की स्टेशन से निकासी में सुविधा के लिए ग्रीन चैनल बनाया गया है।
--
नोडल अधिकारी नियुक्त
मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने यात्रियों की सुगम निकासी तथा जोधपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ की स्थिति से बचाने के लिए मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक विकास खेड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है । वहीं मास्क नहीं लगाने वाले यात्रियों के प्रति सख्ती दिखाते हुए जोधपुर रेल मण्डल पर 51 यात्रियों से 7660 रुपए जुर्माना वसूला गया ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sx4UWn
0 comments:
Post a Comment