RAILWAY---लोको पायलट व सहायक पुरस्कृत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल पर कार्य करते समय सतर्कता दिखाने व गायों के झुण्ड को बचाने वाले लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलट को मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने पुरस्कुत किया। मण्ड़ल प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार गत 14 मार्च को गाड़ी संख्या 02477 जोधपुर-जयपुर सुपरफ ास्ट स्पेशल ट्रेन के असारानाडा रेलवे स्टेशन तथा खेड़ी सालवा स्टेशन के बीच चल रही थी। लोको पायलट सीताराम व सहायक लोको पायलट सुरेन्द्र कुमार मीणा ने गायों का एक झुण्ड रेललाइन पर आते देखा। गायों के झुण्ड को रेलवे ट्रेक से नहीं हटते देख उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और गायों को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया।
रेलकर्मियों ने सुझबूझ का परिचय देते हुए सतर्कता से कार्य कर गायों की जान बचाई। इनके कार्य के प्रति सतर्कता बरतने तथा निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिये जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने मंगलवार को दोनों रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uNl4wm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment