Jodhpur: शाम 7 बजे भी पावटा चौराहा से राई का बाग पुलिया तक जाम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां शाम के6 बजे बजाने लगी, सडक़ पर चल रहे वाहन चालकों ने अपने वाहनों की गति बढ़ा दी। दुपहिया और चार पहिया वाहन चालक तेज गति से घर की ओर दौड़ रहे थे हालांकि चौराहा पर तैनात पुलिस ने भी उस समय तक बेरिकेड्स नहीं लगाए थे। आधे घण्टे वाहनों की रेलमपेल देखने के बाद शाम 6.30 बजे पावटा चौराहा पर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर पूछताछ करनी शुरू की। कोई आईडी दिखाकर आगे जा रहा था तो कोई मेडिकल की पर्ची। पुलिस द्वारा एक-एक वाहन चालक को पूछताछ करने से पावटा चौराहा पर वाहनों की भीड़ लग गई। शाम 7 बजे भी पावटा चौराहा से लेकर राई का बाग पुलिया तक ट्रेफिक जाम लगा हुआ था। हालांकि इस दौरान एम्बुलेंस के निकालने के लिए अलग से व्यवस्था की गई। सर्किट हाउस रोड पर इक्का-दुक्का वाहन नजर आ रहा था। भाटी चौराहा पर पुलिसकर्मी थे लेकिन वे शाम सात बजे बाद भी आने वाले वाहनों से कोई पूछताछ नहीं कर रहे थे।

कांस्टेबल व होमगार्ड को समझाते रहे अफसर
राज्य सरकार की गाइडलाइन में कई आवश्यक सेवाओं को कफ्र्यू से मुक्त रखा गया था लेकिन कई चौराहा पर तैनात होमगार्ड के जवान और कुछ कांस्टेबल्स ने खुद ने ही गाइडलाइन ढंग से नहीं पढ़ी जिसके कारण वे कफ्र्यू से मुफ्त सेवाओं में काम करने वाले कार्मिकों से भी लंबी-चौड़ी पूछताछ कर रहे थे। ऑटो और लोडिंग टैक्सी मुक्त है लेकिन पावटा चौराहा पर कई बार इनको रोका गया। अफसरों को पता चलने पर उन्होंने इन्हें नहीं रोकने की हिदायत दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RIgNMD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment