ऑक्सीजन के लिए तड़प रही महिला के परिजनों ने मंत्री से लगाई गुहार, चिकित्सक पहुंचे तब तक हो गई देर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। कोरोना संक्रमण किस हद तक बदतर हो चुका है इसका अंदाजा सोमवार को एमडीएम अस्पताल में हुए एक वाकये से सामने आया है। चंद मिनटों में ही एक महिला ने दुनिया को रुख्सत कर दिया। दरअसल, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत सोमवार को अस्पतालों का दौरा कर रहे थे। एमडीएम अस्पताल में तभी एक महिला को लाया गया, जिसकी हालत गंभीर थी। परिजनों का आरोप है कि पहले स्ट्रेचर और फिर ऑक्सीजन के लिए भटकते रहे। मंत्री शेखावत दिखे तो परिजनों ने रोते हुए उनसेगुहार लगाई। उन्होंने तुरंत एमडीएम अधीक्षक को मरीज देखने के लिए कहा। इस पर चिकित्सक गलियारे में स्ट्रेचर पर लेटी महिला के पास पहुंचे और सीपीआर भी दी, लेकिन अब तक बहुत देर हो चुकी थी। कोरोना संक्रमण किस हद तक बदतर हो चुका है इसका अंदाजा सोमवार को एमडीएम अस्पताल में हुए एक वाकये से सामने आया है। चंद मिनटों में ही एक महिला ने दुनिया को रुख्सत कर दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sWGiGK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment