यहां इंसान गायों के साथ मनाता है जन्मदिन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की ओर से सामाजिक दायित्व की दिशा में एक अनूठी पहल की गई है। जिसके अंतर्गत लोगों को अपना व अपने परिवारजनों का जन्मदिन समारोह गौ शाला में मनाने और वहां गायों के चारे-पानी के लिए दान देने का विकल्प दिया गया है। सालावास गांव में शुरू की गई इस योजना के करीब ढाई महीने में ही 11 लोगों ने गौ शााला आकर जन्मदिन मनाया और उनके गायों को सौगात के तौर पर करीब 2.10 लाख रुपए मिल गए। गायों को अब भरपेट चारा-पानी मिल रहा है और ग्रामीण भी उनकी ओर से आश्वस्त हो गए।

राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र के आदेश पर विवि की ओर से इस साल जनवरी के प्रथम सप्ताह में सालावास गांव को गोद लिया गया। राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ दिनेश गहलोत को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया। स्मार्ट विलेज योजना में शामिल होने के बाद सालावास में ‘जन्मदिन मनाओ पुण्य कमाओ’ योजना शुरू करके गांव के गणमान्य नागरिकों व युवाओं से अपना जन्मदिन गौशाला में मनाने का आह्वान किया गया है। योजना की शुरुआत गांव के युवा सरपंच ओमाराम पटेल के जन्म दिवस पर 3 फरवरी 2021 को हुई।

यह है योजना
इसके अंतर्गत गांव के लोग गौ शाला में आकर अपना जन्म दिवस मनाते हैं और अपनी इच्छा से गायों के लिए दान पुण्य का कार्य करते हैं। इसके लिए न्यूनतम राशि 5100 रुपए है।

यह है प्रक्रिया
निर्धारित प्रपत्र में पंजीकरण करने के बाद नोडल अधिकारी फोन करके संबंधित व्यक्ति को जन्मदिवस पर औपचारिक रूप से आमंत्रित करता है। गांव के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच जन्म दिवस मनाया जाता है। जन्मदिन मनाने वाले को साफा, माला व स्मृति चिन्ह दिया जाता है। घेवर का केक काटा जाता है।

....................
विवि शिक्षक के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम एक प्रयोग है। यहां के अनुभव से बेहतर अध्यापन संभव है। इससे भारतीय संविधान के उद्देश्यों की भी पूर्ति हो रही है।
- डॉ दिनेश गहलोत, नोडल अधिकारी, सालावास स्मार्ट विलेज योजना, जेएनवीयू



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qf0PJw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment