जोधपुर. मरीजों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सोमवार को शिवराम नत्थूजी टाक राजकीय जिला चिकित्सालय में 2 डायलेसिस मशीनों एवं आरओ प्लॉट का लोकार्पण नगर निगम उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा-परिहार, शहर विधायक मनीषा पंवार, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.एस.एस. राठौड़, समाजसेवी जसवंतसिंह कच्छवाह की मौजूदगी में सादगीपूर्ण तरीके से किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. सुनीता भंसाली, डॉ. सुरेन्द्रसिंह राठौड़, डॉ. नरेन्द्र सोलंकी के साथ जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया गया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने 50 बेड के कोविड सेन्टर के लिए 23 लाख की ऑक्सीजन फि टिंग व प्लॉट का कार्य जल्द प्रारंभ कर उसे भी चालू करवाने का भरोसा दिलाया। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव लक्ष्मणसिंह सोलंकी ने बताया कि डायलेसिस मशीनों को शुरू करवाने को लेकर राजस्थान पत्रिका ने सिलसिलेवार समाचारों को प्रकाशित किया था। अब मशीनों के चालू होने से डायलेसिस से जुड़े क्षेत्र के करीब दो हजार मरीजों को नजदीकी सुविधा लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने भी मंडोर अस्पताल में डायलिसिस कि दो यूनिट शुरू होने पर राज्य सरकार व राजस्थान पत्रिका का आभार जताया
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3noCRaM
0 comments:
Post a Comment