उद्यमियों ने की पहल, जोधपुर को मिलेगी प्राण वायु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कोविड महामारी के दौरान औद्योगिक संगठन, उद्यमी व भामाशाह आगे आ रहे है और मानव जीवन को बचाने के लिए प्रयास कर रहे है। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है। एमआईए के सचिव निलेश संचेती ने बताया कि गुजरात के हलोल में स्थित राजपुताना स्टेनलेस लिमिटेड द्वारा परिवहन व्यय पर निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए सैद्धांतिक सहमति जताई गई।
ऑक्सजीन परिवहन का व्यय एमआईए द्वारा सभी उद्यमियों के सहयोग से वहन किया जाएगा।
--
200 खाली सिलेण्डरों की व्यवस्था
कंपनी के साथ हुए करार के बारे में अतिरिक्त जिला कलक्टर व ऑक्सीजन कॉर्डिनेटर सीमा कविया से वार्ता कर करीब 200 खाली सिलेण्डरों की व्यवस्था कर दी गई। जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर 200 खाली सिलेण्डर की एक गाड़ी गुरुवार को गुजरात के लिए रवाना की गई। वहीं जिला प्रशासन की मांग पर 5 लाख रुपए की लागत के ऑक्सीजन के 10 लीटर क्षमता के 6 कंसेंटेटर उपलब्ध कराने के लिए जेपीएनटी के प्रबंध न्यासी जीके गर्ग ने सहमति दी।
-
30 ऑक्सीमीटर भेंट
एमआईए के सचिव निलेश संचेती ने बताया कि जिला प्रशासन की मांग पर एमआईए के वरिष्ठ सदस्य व उद्यमी रामानंद काबरा ने 30 ऑक्सीमीटर भेंट किए। जिसमें से 25 ऑक्सीमीटर रेजीडेंसी जोन की इंसीडेंट कमाण्डर अपूर्वा पोरवाल व 5 ऑक्सीमीटर भारत विकास परिषद के सुरेशचंद्र भूतड़ा को सुपुर्द किए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gJ90Zs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment