मई दिवस की तैयारियों के लिए मीटिंग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
राष्ट्रीय अभियान समिति के समस्त घटकों की आगामी 1 मई को मई दिवस की तैयारियों को लेकर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के मण्डल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। समिति के विजय मेहता ने बताया कि मजदूर दिवस को युद्ध स्तर पर मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। मेहता ने बताया कि सरकार पूरी तरह मजदूर विरोधी है और हमें एकजुट होकर इसके खिलाफ संघर्ष करना पड़ेगा। रेलवे कर्मचारी नेता मनोजकुमार परिहार व महेन्द्र व्यास ने बताया कि कर्मचारियों को 8 घण्टे ड्यूटी की लड़ाई लडऩे में वर्षों लगे परन्तु यह सरकार 45 श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूरों को पूंजीपतियों के हवाले करने में लगी हुई है। बैठक का संचालन परमानंद गुर्जर ने किया। बैठक को आयकर विभाग के किस्तुरचंद जाखड़ ने भी संबोधित किया। बैठक में रामनिवास चौधरी, मदनलाल बैरवा, जगदीश शर्मा, दीपक शर्मा, सोहनलाल भाटी, भंवरलाल चौधरी, करण सिंह गौतम तथा राष्ट्रीय अभियान समिति के घटक दलों से शहजाद अली, अमरचन्द पुरोहित, देवेन्द्रसिंह जोधा, जगदीश यादव, भोमाराम, उमराव खां, अब्दुल रशीद, सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3taUptj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment