महामारी में पशु पक्षियों के लिए दाना -पानी का इंतजाम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार 'पक्षी मित्र अभियानÓ से जुड़कर शहर के अलग - अलग क्षेत्रों में पक्षी मित्र धार्मिक स्थलों व उद्यानों में पेड़ों पर परिण्डे लगाने में सहभागी बने है। गुरुवार को पत्रिका के पक्षी मित्र अभियान से प्रेरित होकर कामधेनु सेना का जलकुंड अभियान शुरू किया गया। सूरसागर बड़ा रामद्वारा के महंत संत राम प्रसाद महाराज के सानिध्य में जलकुंड अभियान की शुरुआत की गई। कामधेनु सेना के राजस्थान प्रदेश प्रभारी नरसिंह गहलोत ने बताया कि रोज पानी भरने व साफ सफाई करने की शपथ लेने पर जलकुंडी को नि: शुल्क दिया जाएगा।
भीषण गर्मी में गायों को पीने के लिए पानी की समस्या से निजात मिलेगी। कामधेनु सेना व युवा मित्र मंडल की ओर से जलकुंडी के अलावा पक्षियों के लिए परिंडे निशुल्क दिए जा रहे हैं। महंत रामप्रसाद ने गर्मियों में जल का दान महादान बताया। पक्षियों और जीव-जंतुओं की सेवा करना बहुत ही पुण्य कार्य है। कोरोनाकाल में सभी लोगों को इस अभियान में सहयोग करना चाहिए । जलकुंडी अभियान के शुभारंभ के दौरान संत नरसिंह दास, संत रमताराम, संत अमृतराम ,अर्जुन राम उपस्थित रहे। जल कुंड अभियान में सागर विश्नोई, पुखराज शर्मा बारनाउ,दीपाराम सांखला , प्रकाश गहलोत , कालूराम प्रजापत, सुरेश गोदारा, परशुराम बामणिया गौरीशंकर पारीक,सुमेर सिंह राठौड़ नाथडाऊ आदि ने सहयोग किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e6AAxO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment