तेज हवाओं ने गिराया पारा, आज अधिक तेजी से चलेगी हवाएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं चली। बादलों की भी मामूली आवाजाही रही। इससे जोधपुर सहित कई हिस्सों में पारा चालीस डिग्री के नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से हवाओं की गति और अधिक रहेगी। इस दौरान धूल भी उड़ेगी। कई हिस्सों में आंधी आने की आशंका है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। अंधड़ के साथ बादलों की आवाजाही के कारण कहीं-कहीं मेघगर्जना के साथ छींटे भी गिर सकते हैं।
सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहाना था लेकिन आठ बजे धूप निकल आई और मौसम में तपिश बढ़ती गई। दिनभर धूप निकली रही। दोपहर बाद तेज हवाएं शुरू हो गई। अधिकतम तापमान हालांकि 39.3 डिग्री मापा गया लेकिन गर्मी कहीं अधिक महसूस हो रही थी। कल के मुकाबले पारे में दो डिग्री की गिरावट आई थी लेकिन मौसम में शुष्कता अधिक रहने के कारण वातावरण सूरज की धूप से जैसे सिक रहा था। ग्रामीण हिस्सों में भी तेज हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 20.8 और अधिकतम 42.6 डिग्री रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोनों स्थानों पर रात का तापमान क्रमश: 24.7 व 26 और दिन का 39.8 व 40.7 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uQzbRC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment