जोधपुर। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कोविड संक्रमण के बढ़ते केसेज के साथ ही ऑक्सीजन, रेमडेसिविर सहित अन्य दवाइयों की कालाबाजारी की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। इसे रोकना होगा। गुरुवार को कलक्टे्रट सभागार में इंसीडेंट कमाण्डर्स के साथ निजी अस्पताल प्रबन्धन, ऑक्सीजन व रेमडेसिविर आपूर्ति के लिए बैठक में कहा कि निजी अस्पतालों में संक्रमितों की भर्ती व डिस्चार्ज पॉलिसी पर फोकस रखते हुए डिस्चार्ज के समय बनाए गए बिलों पर भी ध्यान रखा जाए। इंसीडेंट कमाण्डर्स अपने क्षेत्र में आने वाले निजी अस्पतालों में प्रशासन व चिकित्सा विभाग के कन्ट्रोल रूम के नम्बर चस्पा करे। ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
----
वैक्सीनेशन के लिए युवाओं का उत्साह
जोधपुर. केंद्र सरकार की ओर से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना टीका लगाए जाने के फैसले के बाद उड़ान फाउंडेशन ने गुरुवार को युवाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है। अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू होने के पहले दो दिन में 50 से अधिक परिवारों का वैक्सीनेशन करवाने के लिए पंजीकरण करवाया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QIpGWb
0 comments:
Post a Comment