अनार के बाद थार में ड्रेगन फ्रूट के बागान!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) ने प्रदेश के मरुस्थलीय जिलों में डे्रगन फ्रूट्स की संभावनाएं तलाशने के लिए पहली बार इसकी खेती शुरू की है। कुछ महीनों पहले डे्रगन फ्रूट्स के बीज बोए गए हैं। अब मई-जून के तापमान से निपटने की तैयारी है। ड्रेगन फ्रूट्स गुजरात के शुष्क क्षेत्रों में भी होता है जिसको देखते हुए काजरी ने यहां प्रयोग शुरू किया है। यह फल सर्वाधिक तौर पर गुजरात और महाराष्ट्र में ही होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से इसकी अच्छी वैरायटी ५०० रुपए किलो तक बिकती है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो अनार के बाद थार में ड्रेगन फ्रूट्स के बागान नजर आएंगे।

काजरी ने खुले क्षेत्र में ड्रेगन फ्रूटस के बीज बोए हैं। इसे पानी कम चाहिए लेकिन तापमान 35 से 40 डिग्री ही चाहिए। तापमान को नियंत्रित करने के लिए काजरी पौधों के चारों ओर केबिनेट लगाएगी ताकि अधिक गर्मी में पौधे झुलसे नहीं। एक बार पौधा लगाने के बाद दो साल बाद में फल आना शुरू होगा। काजरी ने इसकी दो स्पीशीज लगाई है। एक स्पीशील जिसमें बाहरी आवरण और पल्प दोनों ही गुलाबी रंग के हैं जो सर्वाधिक महंगा बिकता है। एक अन्य स्पीशील में बाहरी आवरण गुलाबी और पल्प सफेद रंग का है।

वियतनाम-थाईलैंड में भरपूर
ड्रेगन फ्रूट्स दक्षिणी पूर्वी एशिया के अधिकांश देशों में होता है विशेषकर वियतनाम और थाइलैण्ड में इसकी भरपूर पैदावार होती है। चीन में भी इसके बड़े बागान है लेकिन यह चीन का फल नहीं है। मूल रूप से यह फल वियतनाम बेल्ट का ही है। ड्रेगन जैसी शक्ल होने के कारण इसका नाम ड्रेगन फ्रूट्स रखा गया है। भारत में महाराष्ट्र, गुजरात के अलावा आंधप्रदेश व तमिलनाडू में हो रहा है। उत्तरप्रदेश के कुछ पॉकेट्स में प्रयास किया गया है।

प्रति 100 ग्राम ड्रेगन फ्रूट्स में पोषक तत्व
- 262 कैलारी ऊर्जा
- 3.57 ग्राम प्रोटीन- 9.2 मिलीग्राम विटामिन सी
- 107 मिलीग्राम केल्सियम
- 39 मिलीग्राम सोडियम
- 1.8 ग्राम डाएटरी फाइबर
(विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होने के कारण यह शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाता है जिससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। इसमें एंटी एजिंग गुण भी है।)
...................................
‘हमनें ड्रेगन फ्रूट्स की खेती पर प्रयोग शुरू किया है। तापमान कुछ मुद्दा है लेकिन इसे नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी।’
-डॉ अकथ सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, काजरी जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RoFcGL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment