कोरोना में लापरवाही बरतने पर एक्शन मोड में एनफोर्समेंट टीम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि जॉइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर के उपायुक्त शैलेंद्र कुमार और एसीपी शिवनारायण चौधरी की टीम ने वागीश्वरी इंस्टिट्यूट का निरीक्षण किया तो वहां अधिकांश बच्चे बिना मास्क कोचिंग में बैठे थे, बैठक व्यवस्था में भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं की जा रही थी। कोचिंग सेंटर पर सेनिटाइजेशन की भी व्यवस्था नहीं थी। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटर को सीज किया। पेगासस करियर एकेडमी में निरीक्षण के दौरान कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना पाए जाने पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। इससे पहले मंगलवार रात में रात 7 बजे बाद भी खुले पाए जाने पर नई सडक़ स्थित रेमंड शोरूम और साइकिल मार्केट स्थित जूतों की दुकान को सीज किया गया।

दक्षिण टीम ने बंद करवाए जिम

नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने बताया कि सरस्वती नगर स्थित ओलंपियाड जिम और वार्ड नंबर चार स्थित रॉयल जिम खुला पाया गया। दोनों जिम को सीज किया। ्र

दुकाने सीज की
कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम को लेकर नगर निगम उत्तर का एक और जहां जागरूकता अभियान जारी है। नगर निगम उत्तर ने बुधवार को कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 192 चालान बनाए गए और करीब 49 हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। वही बुधवार को निर्धारित समय बाद भी दुकानें खुली रखने पर 5 प्रतिष्ठानों को सीज किया गया , साथ ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 2000 मास्क वितरित किए गए । निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर त्रिपोलिया बाजार स्थित चूड़ी वाले की दुकान को सील किया गया ।

इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ हुई कार्रवाई
नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि जॉइंट एनफोर्समेंट फोर्स की टीम उत्तर ने शाम 7 बजे बाद भी प्रतिष्ठान खुले रखने पर चारभुजा टॉकीज सोजती गेट के पास स्थित लक्ष्मी आर्ट एंड प्रिंटर, घानेराव हाउस स्थित शाहीन ट्रेडर्स, जुगनू टूल्स एंड हार्डवेयर,लक्ष्मी पुस्तक भंडार और मोची मार्केट स्थित निक्की अरोड़ा जूती कॉर्नर को सीज करने की कार्रवाई की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g2Ojrd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment