संत खेतेश्वर जयंती आज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजपुरोहित समाज के आराध्य संत खेताराम महाराज का 109 वां जन्म कल्याण महोत्सव गुरुवार को सादगीपूर्वक मनाया जाएगा। राजपुरोहित समाज के लोग घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे। समाज के चंदन सिंह धांगडवास ने बताया कि जयंती पर पशु-पक्षी सेवा कार्यक्रम होंगे। खेतेश्वर ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठ के गादीपति संत तुलसाराम महाराज ने भक्तों से घर पर रहकर ही खेतेश्वर जयंती मनाने व सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है। समाज के महेंद्र सिंह नारवा ने बताया कि समाज के लोगों ने संत के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए गायो के लिए चारा, वानरों के लिए फल व पक्षियों के लिए चुग्गा पात्र व परिंडे लगाने की शुरुआत की। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर समाज बंधुओं ने घरों पर दीप प्रज्ज्वलित किए। संत खेतेश्वर जयंती के उपलक्ष में राजपुरोहित समाज के युवाओं की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए और उनके नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sFIJ0r
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment