जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण कमर चौधरी के निर्देशानुसार नियमित रूप से अवैध, अनाधिकृत निर्माणों, अवैध कॉलोनियों, पार्किंग के इतर निर्मित बहुमंजिला इमारतों, सडक़ मार्गाधिकार के अतिक्रमणों तथा विभिन्न अन्य अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्राधिकरण दस्ते द्वारा सोमवार को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के क्रम में विभिन्न योजनाओं का मौका निरीक्षण किया गया। दस्ते द्वारा विभिन्न योजनाओं का मौका निरीक्षण करते हुए अतिक्रमणों को चिन्हित किया गया। प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार चिन्हित अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जावेगी।
प्रवर्तन अधिकारी अमरसिंह रतनू ने बताया कि प्राधिकरण दस्ते द्वारा शनिवार को रामराज नगर आवासीय योजना एवं दतोपंत ठेगड़ी नगर योजना में चिन्हित अतिक्रमणों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ध्वस्त किया गया। रतनू ने बताया कि उपायुक्त पश्चिम नीरज मिश्र की मौजूदगी में प्राधिकरण दस्ते द्वारा रामराज नगर आवासीय योजना एवं दतोपंत ठेगड़ी नगर योजना का मौका निरीक्षण करते हुए रामराज नगर आवासीय योजना में आवासीय भूखंडों पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटाया गया। इसी प्रकार दस्ते द्वारा मौका निरीक्षण के दौरान दत्तोपंत ठेंगड़ी नगर में व्यवसायिक भूमि कि लगभग एक बीघा जमीन पर अवैध कब्जे पाए गए। कार्यवाही के दौरान दस्ते द्वारा अवैध कब्जों व अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाते हुए बेशकीमती व्यवसायिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
प्रेषक: जोधपुर विकास प्राधिकरण
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rRCHtl
0 comments:
Post a Comment