महामारी से महामुकाबला- अपनों के साथ दूसरों को भी संबल देने में जुटे समाज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोविड की दूसरी लहर में लगातार बढ़ते मामलों के बीच अपनों के साथ सर्वभवेन्तु सुखिन की भावना के साथ पीडि़त व उनके परिजनों को संबल देने के लिए दिन रात प्रयास किए जा रहे है।

कोरोना महामारी के द्वितीय हमले में कायस्थ समाज की विभिन्न संस्थाएं समाज बंधुओं की सहायता के लिए मोर्चे पर एक जुट होकर मुस्तैदी से खडी है । समाज के ही संस्थान अरुणम फाउंडेशन की ओर से कोरोना संक्रमण पीडि़त होम आइसोलेसन लोगों के लिए चिकित्सकीय निर्देशानुसार सभी रोग प्रतिरोधक क्षमता की दवाइयां जिसमें आयुर्वेदिक,एलोपैथी हौम्योपेथी दवाइयों का मेडिकल किट नि:शुल्क दिया जा रहा है। जिसमें डिजिटल थर्मामीटर व सैनिटाइजर भी शामिल है फाउंडेशन के कवीन्द्र माथुर दिलीप माथुर व समाज के अन्य सदस्यों के सहयोग से दवाओं के अलावा फाउंडेशन कोरोना से ठीक हुए लोगों को जरूरतमंद लोगों को प्लाज़्मा देने के लिए प्रेरित कर समाज बंधुओं तक राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे है। आवश्यकतानुसार पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर के प्रख्यात समाज के ही चिकित्सको का एक पैनल भी बनाया गया है जिनसे टेलीफोन पर चिकित्सीय सलाह ली जा सकती है। समाज की प्रमुख संस्था कायस्थ जनरल सभा की प्रेरणा से सभी समाज की संस्थाएं ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था के अलावा पीडि़तों की सेवा में जुटी हैं।
कवीन्द्र माथुर, अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nrjw8S
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment