बादल आए, आज गिरेगा पारा, कल से आंधी का मौसम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. समूचे प्रदेश में मंगलवार को भी तेज गर्मी रही। आसमां से बरस रही आग ने लोगों को झुलसा दिया। प्रदेश के इक्का दुक्का स्थान को छोडकऱ समस्त शहरों, कस्बों और गांवों में पारा चालीस डिग्री के ऊपर रहा। कम दबाव का क्षेत्र बनते ही मारवाड़ में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम तक घने बादल रहे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से राजस्थान के ऊपरी चक्रवाती परिसंचारी तंत्र बन गया है। 15 से 17 अप्रेल तक आधे से अधिक प्रदेश में मेघगर्जना, वज्रपात और अंधड़ आने की आशंका है। इस दौरान हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चलेगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनमत तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही मौसम में तपिश बनी हुई थी। दिन चढऩे के साथ मौसम गर्म होता गया। दोपहर में पारा 41.6 डिग्री तक पहुंचा तो लगभग कल के समान ही था। यह इस सीजन में जोधपुर का दूसरा सबसे गर्म दिन था। दोपहर में गर्मी के कारण मुख्य चौराहों और सडक़ों पर भी ट्रेफिक कम हो गया। बुधवार को शहर में बादलों की आवाजाही रहेगी। हवा में भी बहेगी। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को मौसम अधिक खराब रहेगा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 29.8 और अधिकतम 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर और बाड़मेर में भी तेज गर्मी रही। वहां रात का पारा क्रमश: 24.8 व 26.6 और दिन का 42.5 व 42.3 डिग्री मापा गया।

किसानों को फसलें हटाने की सलाह
मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव के चलते किसानों को खेतों में काट कर रखी गई फसलें और मंडी में खुले में रखे गए अनाज को सुरक्षित भण्डारण की सलाह दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g8u4Z8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment