लॉकडाउन से गरीबों का मुंह का निवाला महंगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के बावजूद राज्य सरकार आसानी से इसलिए लॉकडाउन नहीं लगाना चाहती थी ताकि गरीबों के पेट पर लात न पड़े। सरकार ने अब जब श्रमिकों को कफ्र्यू से कुछ हद तक मुक्त कर दिया तो व्यवस्थाओं ने उनकी मुंह का निवाला ही महंगा कर दिया। शनिवार और रविवार को केवल दो दिन के वीकेंड कफ्र्यू में जोधपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में आटा, दाल, शक्कर, गुड़, सूजी, मैदा, बेसन और खाद्य तेल महंगा हो गई। दालें सब महंगी हो गई। प्रत्येक खाद्य सामग्री पर 5 से लेकर 10 रुपए प्रति किलो भाव बढ़ गए। हकीकत यह है कि सरकार ने किसी भी उद्योग पर रोक नहीं लगाई है। ट्रांसपोर्ट भी सुचारू है और एक राज्य से दूसरे राज्य बगैर पास के आसानी से आवागम कर सकते हैं।
व्यापारियों का कहना है कि आगे से माल नहीं आने के कारण खाद्य सामग्री महंगी हुई है। कुछ व्यापारी श्रमिकों द्वारा पलायन करना भी एक वजह मान रहे हैं। एक तर्क यह भी है कि व्यापारियों ने स्टॉक करना शुरू कर दिया और जानबूझकर सामान की किल्लत करके उसे महंगा कर दिया। खैर, पहले से परेशान गरीबों के लिए अब खाद्य सामग्री जुटा पाना ओर महंगा हो गया है।

किराणा दुकानों पर भीड़, स्टॉक के लिए उमड़े लोग
वीकेंड लॉकडाउन के दौरान जोधपुर में पुलिस ने किराणा की दुकानें खुलने नहीं दी। सोमवार को जैसे ही किराणा दुकानों को छूट मिली। लोग दुकानों पर उमड़ पड़े। शाम पांच बजे तक थोक और रिटेल की कई किराणों दुकानों पर इतनी ग्राहकी हुई जितनी होली-दिवाली के त्योहार पर नहीं होती है। लोग हर चीज 3 से 4 किलो लेकर स्टॉक कर रहे थे। कइयों के काउंटर खाली हो गए। सबसे अधिक दाल, शक्कर, चाय पत्ती, आटा जैसी मूलभुत चीजें बिकी। अधिकांश दुकानों पर बिक्री दुगुनी रही।

दुकानों से गुटखा-पान मसाला गायब, एजेंसियों ने स्टॉक किया
कोरोना से एक तरफ जहां लोग मर रहे हैं और सरकार परेशान है। व्यापारी मुनाफा कमाने में पीछे नहीं है। पिछले साल की तरह इस बार भी व्यापारियों ने पान मसाला और गुटखे का स्टॉक करना शुरू कर दिया। सोमवार को कई दुकानों पर पान मसाला व गुटखा नहीं मिला और मिला तो भी दो से पांच रुपए तक महंगा दिया गया। थोक व्यापारियों और एजेंसी संचालकों ने पान मसाले की सप्लाई रोक दी, जबकि सरकार ने उद्योगों पर कोई रोक टोक नहीं लगाई है।

आज से किराणा दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुलेगी
जोधपुर में मंगलवार से किराणा दुकानें सुबह 6 बजे से सुबह 11 बजे तक खुलेंगी। इस दौरान किसी तरह की रोक टोक नहीं रहेगी। व्यापारी मंडी से सामान ला भी सकते हैं और बेच भी सकते हैं। जनता भी आसानी से पास की दुकानों से किराणा ले सकती है।

दो दिन में ऐसे महंगी हुई खाद्य सामग्री
खाद्य सामग्री---- शुक्रवार के भाव---- सोमवार के भाव
मूंग दाल ------ 84 ------ 95
चना दाल ------ 65 ------75
मसूर दाल ------70 ------ 84
मोगर दाल ------ 92 ------100
तुअर दाल ------ 100 ------ 110
सोयाबीन तेल ------ 2400 ------2470 (टिन)
मूंगफली तेल ------ 2400 ------ 2550 (टिन)
खाद्य तेल -------- 135 ------ 145 (एक लीटर)
आटा -------- 520 -------- 550 (25 किग्रा)
शक्कर -------- 36 -------- 39
गुड़ -------- 35 -------- 40
सूजी -------- 30 -------- 35
मैदा -------- 26 -------- 30
बेसन -------- 72 -------- 82
.............................

‘वीकेंड लॉकडाउन के कारण दो दिन में ही अधिकांश खाद्य सामग्रियों में तेजी आई है। व्यापारियों का कहना है कि आगे से माल की शॉर्टेज है।’
दिनेश राठी, किराणा के थोक व्यापारी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dztHVO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment