जोधपुर।
कोविड़ जैसी विकट स्थिति में व्यापारी लॉकडाउन का सदुपयोग कर रहे है। त्रिपोलिया बाजार मोती चोक व्यापार संघ ने मूक पशु-पक्षियों के लिए सेवा करने की अनूठी पहल की है। जिसमें संघ सदस्य धनराशि एकत्रित कर पशु-पक्षियों की सेवा में बढ़-चढकऱ भाग ले रहे है। संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी व सचिव दिलीप जैन ने बताया कि संघ की ओर से सोमवार को गोरधन तालाब से आगे स्थित पंथेशवर गौशाला में गौमाता के लिए 25 मण चारा, पक्षियों के लिए 111 किलो चुगे सहित श्वानों के लिए दूध-रोटी का सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर सुदर्शन लोढ़ा, धर्मचन्द संचेती, वीरेंद्र पटवा, शैलेश नाहटा, प्रेम मालपानी, रमेश छाजेड़, मुकेश नाहटा सहित संघ पदाधिकारियों सदस्य सहित गौ सेवा कार्य करने वाले व्यापारी उपस्थित थे।
-
जारी रहेगा सेवा कार्य
सोनी व जैन ने बताया कि मूक पशु-पक्षियों के लिए शुरू हुआ सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा, ताकि लॉकडाउन में पशु-पक्षियों की सेवा हो सके।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QXqmqz
0 comments:
Post a Comment