कोरोना वैक्सीन फिर खत्म, कोल्ड स्टोरेज में उपलब्धता शून्य

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. जोधपुर में एक तरफ कोरोना संक्रमण हाहाकार मचा रहा है। दूसरी ओर कोरोना से बचाने के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन खत्म हो चुकी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सेंट्रल कोल्ड चैन प्वाइंट पर कोविशिल्ड व को वैक्सीन दोनों ब्रांड की एक भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक 25 हजार वैक्सीन की डोज सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर है। इनमें ज्यादातर डोज शुक्रवार को खत्म हो गई और शेष शनिवार को शहर में 8-9 हजार जनों के वैक्सीनेशन के बाद खत्म हो जाएगी। वहीं शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र में कुछेक जगह ही टीकाकरण होगा। वहीं झालामंड स्थित सेंट्रल कोल्ड चैन प्वॉइंट पर एक भी प्रकार की वैक्सीन नहीं है। कुल मिलाकर रविवार से वैक्सीनेशन का कार्य पूर्णत प्रभावित रहेगा। वहीं चिकित्सा अधिकारी लगातार वैक्सीन मंगवाने के लिए जयपुर में बात कर रहे हैं, लेकिन अभी वैक्सीन कब आएगी, इसको लेकर आगे से जवाब अपेक्षित है। जानकारी अनुसार दिल्ली से जयपुर को वैक्सीन नहीं मिली है, इसलिए जयपुर से जोधपुर वैक्सीन सप्लाई नहीं हो पा रही है।

-------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mFVOW7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment