कोविड: हर सप्ताह डरावने हो रहे हालात

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जहां एक तरफ कोरोना अपनी रफ्तार को लगातार बढ़ा रहा है वहीं दूसरी ओर वैक्सीनेशन को लेकर शहरी जनता ज्यादा जागरूक ही नहीं है। खास बात यह है कि अब 45 से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीेनेशन शुरू होने के बाद संख्या जरूर बढ़ी है, लेकिन 60 वर्ष से अधिक लोगों का शहरी औसत अब भी ज्यादा अच्छा नहीं है, जबकि सबसे ज्यादा खतरा भी इस आयुवर्ग के लोगों को हैं। मार्च के बाद लगातार प्रति सप्ताह पॉजीटिविटी दर रही है। जोधपुर की पॉजीटिव दर इस सप्ताह की 6.5 प्रतिशत रही जो पिछले सप्ताह की तुलना में डेढ़ गुना है।

यह है वैक्सीनेशन की स्थिति

- 2 अपे्रल को 17067 का वैक्सीनेशन हुआ। इसमें 4352 लोग ही 60 वर्ष से अधिक थे।
- 1 अप्रेल को 14035 लोगों का वैक्सीनेशन, इसमें 3113 लोग 60 वर्ष से अधिक।

- 31 मार्च 5842 का वैक्सीनेशन, इसमें 3816 लोग ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के।
- 30 मार्च को 4283 को वैक्सीन लगी, इसमें 60 से अधिक उम्र वाले 3 हजार लोग।

- 27 मार्च को 4684 को वैक्सीन लगी, 60 से अधिक उम्र के 3924 लोग।
- 26 मार्च को 8475 का वैक्सीनेशन हुआ, 7299 लोग 60 से अधिक उम्र के।

- 31 मार्च तक एक सेंटर पर औसत 50 लोगों का वैक्सीनेशन।
- 45 से अधिक उम्र का वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद यह औसत 100 के करीब पहुंचा है।

सर्वाधिक सेंटर पर टीकाकरण

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल दवे ने बताया कि शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायत स्तर पर 192 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर 22,041 लाभार्थियों को प्रथम व द्वितीय डोज़ लगी। जिसमें से 19,826 लाभार्थियों को कोविड की पहली डोज़ व 2215 को दूसरी डोज़ लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 5447 लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया।

सप्ताह में ऐसे बढ़ रही पॉजीटिव दर
सप्ताह -------- पॉजीटिविटी रेट

6-12 मार्च - 1.48
13-19 मार्च - 1.81

20-27 मार्च - 4.8
28 मार्च - 2 अप्रेल - 6.54

(दर प्रतिशत में)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31II4Ap
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment