संत खेतेश्वर जयंती पर बस्तियों में सेवा शिविर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजपुरोहित समाज के आराध्य संत खेताराम महाराज का 109 वां जन्मोत्सव सादगी से मनाया गया । समाज के महेन्द्र सिंह तिवरी व सुमेरसिंह चावण्डा ने बताया कि ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति तुलछाराम महाराज के आदेशानुसार सन्त खेताराम जन्मोत्सव पर घरो में यज्ञ व दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रतापनगर, चांदपोल, कबीर नगर आदि कच्ची बस्तियो में जरूरतमन्दों को राशन सामग्री किट, मास्क, सेनेटाइजर वितरण किया गया। समाज के अशोक सिंह भावण्डा, अशोक सिंह ठाकरे, महेंद्र सिंह तिंवरी, सुमेर सिंह चामुण्डा, मदन सिंह कनोडिया, गणपत सिंह कनोडिया समाज के सीमित लोगों ने पाल रोड खेतेश्वर मार्ग पर पुष्पांजलि अर्पित कर संत के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प किया गया। शहर के सुथला, गुरों का तलाब,राजबाग, मदेरणा कालोनी, आरती नगर , बडली, कुड़ी ,सांगरिया, खेतेश्वर नगर आदि क्षेत्रो में पशुओं के लिए चारा व पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए। कोविड गाइडलाइन पालना के साथ कार्यक्रम में संजय सिंह गदाना, अनिल रमणीय, सरवन सिंह लखा व भानुप्रताप सिंह आदि सदस्यों ने सहयोग किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xmjNyK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment