बोरानाडा में शुरू हुआ नया कोविड केयर सेंटर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। शहर के महात्मा गांधी व मथुरादास माथुर अस्पतालों से मरीजों का बोझ कम करने के लिए बोरानाडा में तीसरा डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिया गया है। इसमें इन दोनों अस्पतालों से मरीजों को रैफर कर मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर्स की देखरेख में इलाज किया जाएगा। पहले दिन रविवार को कुछ मरीजों को इस सेंटर में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
डॉ. सम्पूर्णानंद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय ने इस कोरोना इलाज के तीसरे केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे इस अस्पताल में मेडिसिन व एनीस्थीसिया विभागों के सीनियर प्रोफेसर्स के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम तैनात की है। ये तीन टीमें एक-एक महीने के रोटेशन के आधार पर आगामी २४ जुलाई तक अस्पताल की व्यवस्थाएं सम्भालेंगी। इनके सहयोग के लिए एसोसिएट प्रोफेसर्स, रेजिडेंट डॉक्टर व नर्सिंग कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। ये तीन शिफ्टों में चौबीसों घंटे सेवाएं प्रदान करेंगे। मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य व एनीसथीसिया विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. राकेश कर्णावट को नोडल अफसर बनाया गया है। मरीजों को रैफर करने के लिए मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की एक कमेटी बनाई गई है।

वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने भी बनाड़ सामुदायिक केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विष्णु प्रसाद को यहां नोडल अधिकारी के रूप में तैनात करने के साथ पांच चिकित्सा अधिकारियों, तीन नर्सेज, एक फार्मासिस्ट व एक सहायक कर्मचारी को पदस्थापित किया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

जिला मजिस्ट्रेट इंद्रजीतसिंह ने महामारी अधिनियम के तहत बोरानाडा सेंटर को डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित करने और पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए। इसकी पालना में रविवार को ही मेडिकल कॉलेज व चिकित्सा विभाग ने नियुक्तियां कर दी।

ये हैं सुविधाएं
बोरानाडा केंद्र में दो सौ ऑक्सीजनयुक्त पलंग लगे हैं। दो सौ सामान्य पलंग भी है। जरूरत पडऩे पर इसमें तीन सौ नए पलंग लगाकर भविष्य में आवश्यकतानुसार विस्तार भी किया जा सकता है।
इनका कहना है...

‘तीसरे कोविड अस्पताल के रूप में बोरानाडा में जेईसीआरसी अस्पताल को शुरू कर दिया गया है। यहां वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में कोविड संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया गया है।’
-इंद्रजीत सिंह, जिला कलक्टर, जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xrc6r1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment