मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के बाद सर्वाधिक तपेगा थार, जून तक रहेगी तेज गर्मी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. इस साल अप्रेल से लेकर जून तक तेज गर्मी रहेगी। राजस्थान सहित देश के करीब १० राज्यों में दिन का तापमान औसत से अधिक रहेगा। देश का उत्तरी, उत्तरी-पश्चिमी और पूर्वी केंद्रीय हिस्से में गर्मी अधिक पड़ेगी। पंजाब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान में सामान्य से ०.६२ डिग्री का उछाल रहेगा। इसके बाद तेज गर्मी उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान में रहेगी जहां दिन का पारा सामान्य से ०.५० डिग्री अधिक रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में ०.३७ डिग्री पारा अधिक रहेगा।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दो दिन पहले अप्रेल से लेकर जून के दौरान गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया। यह दूसरा पूर्वानुमान है। देश के आधे भाग में जहां तेज गर्मी रहेगी वहीं दक्षिणी प्रायद्वीप और सलंग्न मध्य भारत के अधिकांश उपमंडल में सामान्य से कम अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

थार में दिन गर्म, रातें ठंडी
समग्र दृष्टिकोण के अनुसार देशभर में न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट या बढ़ोतरी नहीं होगी। जोधपुर और बीकानेर संभाग में जहां दिन में तेज गर्मी रहेगी वहीं रात में तापमान कम रहेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से ०.२४ डिग्री कम रहेगा। इसके उलट पूर्वी राजस्थान में ०.०९ डिग्री अधिक रहेगा। जून तक रहेगी ला-नीना की मध्यम स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में भूमध्य रेखीय प्रशांत महासागर में मध्यम ला-नीना की स्थितियां प्रचलित है। इस कारण मध्य और पूर्वी भूमध्य रेखीय प्रशांत महासागर में समुद्री सतह का तापमान सामान्य से कम है। नए पूर्वानुमान के अनुसार आगामी मौसम के दौरान भी ला-नीना की स्थितियां बनी रहेगी। आईएमडी मानसून मिशन युग्मित पूर्वानुमान प्रणाली के अंतर्गत गर्म और सर्द मौसम ऋतु के लिए मौसम पूर्वानुमान दृष्टिकोण जारी करता है। इसके अलावा वर्ष 2003 से लेकर 2018 की अवधि के दौरान डाटा भी काम में लिए जाते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Oiur7T
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment