जोधपुर. रहमतों व बरकतों के महीने रमजान में पांचो नमाजों व तरावीह के समय अकीदतमंदों में उत्साह नजर आया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों व कोरोना गाइडलाइन के चलते अधिकांश अकीदतमंद रोजेदार घरों में ही रहकर अल्लाह की इबादत कर रहे है ।रमजान के छठे दिन सोमवार को घरों में तरावीह की विशेष नमाज तथा कुरान शरीफ की तिलावत की गई। माहे रमजान में रोजा रखने के प्रति बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया। गर्मी के बावजूद सोमवार को नौ वर्षीय सैय्यद मोहम्मद ने पहला रोजा रखा और अपने परिवार के साथ पांच वक्त की नमाज अदा कर कोरोना महामारी से देश दुनियां को जल्द निजात दिलाने की दुआएं मांगी।
घर से बाहर युवक से मोबाइल लूटा
देवनगर थानान्तर्गत संतोषपुरा में सुभाष मार्ग पर रोजा खोलकर घर से बाहर आए एक युवक से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया।
पुलिस के अनुसार संतोषपुरा में सुभाष मार्ग निवासी मोहम्मद असलम आबिद पुत्र मोहर खान रविवार देर शाम रोजा खोलने के बाद कचरा फेंकने के लिए घर से बाहर आया। इस दौरान गंदे नाले पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके पास आए और एक युवक ने झपट्टा मारकर मोहम्मद असलम आबिद के हाथ से मोबाइल लूटकर कल्पतरू रोड की तरफ भाग गए। देवनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RKeWXv
0 comments:
Post a Comment