घर-घर घर गूंजा भए प्रगट कृपाला......

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्राकट्योत्सव रामनवमी बुधवार को शहरवासियों ने श्रद्धापूर्वक घरों में ही मनाया। विश्व हिन्दू परिषद की ओर से प्रान्त अध्यक्ष डॉ राम गोयल के नेतृत्व में भारत माता मंदिर में यज्ञ व रामाभिषेक कर कोरोना मुक्ति की प्रार्थना की गई । विहिप के महेन्द्र राजपुरोहित लक्ष्मण परिहार पंकज देवड़ा मौजूद रहे। सरदारपुरा प्रखंड में भी कार्यकर्ताओं ने मन्दिर में राम स्तुति कर महाआरती की गई। घरों में रामायण, सुन्दरकाण्ड पाठ व राम जप कर राम जन्मोत्सव मनाया गया। विहिप के संगठन मंत्री ईश्वरलाल ने ऑनलाइन प्रान्त के समस्त कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर वर्तमान कोरोना से उपजी विकट परिस्थितियों में भगवान राम के आदर्श को अपनाते हुए धैर्यपूर्वक सुरक्षित रहने की अपील की।
राम जन्मोत्सव पर जैन समाज की वर्चुअल सभा
प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव पर जैन समता वाहिनी व जैन गौरव समिति के संयुक्त तत्वावधान में वर्चुअल धर्म समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समतावादी चिंतक सोहन मेहता ने कहा कि इस देश को तरने और तारणे के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का आदर्श व नैतिकता और महावीरमय जीवन ही श्रेष्ठ मार्ग हैं। कोरोना महामारी प्रकोप के कारण व राज्य सरकार की गाइडलाइन पालना करते हुए मां भटियाणी पुत्र संगठन ने रामनवमी महापर्व सादगी से मनाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Df9hC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment