आज से बादलों व तेज धूल भरी हवा का मौसम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बादलों की हल्की आवाजाही के साथ तेज गर्मी रही। एक बार फिर से कई जगह पारा 40 डिग्री को पार कर गया। बाड़मेर में पारा 42 डिग्री के पास रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर और बीकानेर संभाग में बादलों की घनी आवाजाही होगी। इस दौरान तेज धूल भरी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मेघगर्जना के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व ओले भी गिर सकते हैं। यह मौसम दो दिनों तक रहेगा। इस दौरान तापमान फिर से चालीस डिग्री के भीतर चला जाएगा। तीन दिन बाद फिर से मौसम साफ होने से तेज गर्मी पड़ेगी।

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सूरज के भृकुटि तानने से सुबह से ही गर्मी शुरू हो गई। तीन-चार घण्टे बाद धूप चुभने लग गई। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर होते होते पारा 39.5 डिग्री पर पहुंच गया हालांकि बादलों की आवाजाही के कारण दोपहर बाद मौसम में तपिश कुछ कम होने लगी। रात को भी गर्मी सताती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
बाड़मेर में रात का तापमान 24.9 और दिन का 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 23.4 और अधिकतम 41.4 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dplwv4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment