बोहरा भारी मतों से विजयी, दूसरी बार बने अध्यक्ष

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर के रविवार को हुए त्रि-वार्षिक चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा भारी मतों से विजयी हुए व दूसरी बार अध्यक्ष बने। बोहरा ने सीधी टक्कर में अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी हेमन्त बोहरा को 1543 वोटों से हराया। बोहरा को 1861 मत मिले, हेमन्त को 318 वोट मिले जबकि 61 वोट खारिज हुए। इसी प्रकार मंत्री पद पर नरेन्द्रराज बोहरा ने 845 वोटों से जीत दर्ज की, उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी मनोज दवे को हराया। नरेन्द्र को 1493 वोट जबकि मनोज को 648 वोट मिले व 99 वोट खारिज हुए। संयुक्त मंत्री पद पर हुए चुनाव में ओमप्रकाश बोहरा विजयी हुए, उन्होंने भी सीधी टक्कर में एकमात्र प्रतिद्वंद्वी राजेन्द्र ओझा को 1075 वोटों से हराया। ओमप्रकाश को 1600 व राजेन्द्र को 525 मत मिले, जबकि 115 मत खारिज हुए। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई और देर रात तक परिणाम जारी हुए।

---

ये निर्विरोध निर्वाचित

समाज के वर्ष 2021-24 के मतदान रविवार चांदपोल बाहर न्याति नोहरे शिवबाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों पर हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीणदयाल दवे ने बताया कि अध्यक्ष, मंत्री व संयुक्त मंत्री पदों के चुनाव हुए। शेष सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर माधव जोशी, उपाध्यक्ष पद पर अरुण बहुरा, कोषाध्यक्ष पद पर तोष दवे निर्वाचित हो चुके है। इसी प्रकार राजकुमार बोहरा, जीवराज श्रीमाली, विकास शर्मा, प्रदीप बोहरा, राजेशराज जोशी, दिनेश ओझा, उमेश जोशी, नागेन्द्र दवे, नरेन्द्रकुमार त्रिवेदी, विकास व्यास, मुरलीमनोहर ओझा व महिला सदस्य के रूप में नित्या ओझा निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हो चुके है।

--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PA9jKW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment