जोधपुर।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सालावास रेलवे स्टेशन पर स्टेबल लोडेड रैक से डीजल चोरी कर रहे तीन लोगों को पकड़ा। आरपीएफ भगत की कोठी थाना निरीक्षक सुभाष विश्नोई के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने कार्यवाही की। प्राप्त जानकारी के अनुसार बासनी-सालावास रेलखंड में रात्रि गश्त में दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि सालावास रेलवे स्टेशन पर स्टेबल लोडेड रैक से डीजल चोरी की जा रही है। मौके पर जाने पर आरपीएफ को लाइन नंबर 5 पर स्टेबल रैक के सबसे पीछे वाले वैगन में एक पाइप लगा मिला, आसपास कोई व्यक्ति नजर नहीं आया। चेक करने पर झाडिय़ों में तीन बड़े ड्रम डीजल भरे हुए मिले। बाद में आरपीएफ टीम गुप्त स्थान पर नाकाबंदी पर बैठ गए। दोपहर में तीन व्यक्ति आए और झाडिय़ों में से तीनों ड्रम को लुढ़काकर ले जाने लगे। जिन्हें पकडकर आरपीएफ ने पूछताछ की, तो तीनों ने उक्त डीजल चोरी करना स्वीकार किया। बाद में तीनों को गिरफ्तार कर व डीजल के तीन ड्रम सीज कर कब्जे में लिया। जिसमें 58642 रुपए का 660 लीटर डीजल पाया गया। आरपीएफ अचलाराम पुत्र भियाराम, दिनेश राव पुत्र लूनाराम व कैलाश मेघवाल उर्फ प्रकाश पुत्र देवाराम को रविवार को न्यायालय में पेश करेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mhptEM
0 comments:
Post a Comment