जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर स्थित भाषा प्रकोष्ठ के सेमिनार हॉल में मंगलवार सुबह भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ५०० से ६०० छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कुर्सियां खचाखच भर गई। कई छात्र-छात्राएं गैलेरी में खड़े थे। दो-चार विद्यार्थियों को छोडक़र सभी बगैर मास्क के कोरोना की परवाह किए कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। सूचना मिलने पर शास्त्रीनगर थाना पुलिस पहुंची और छात्रों को भगाया। कार्यक्रम में मारवाड़ी रैपर सूमा सुपारी की लाइव परफार्मेंस होनी थी लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद आयोजकों को बोरियां-बिस्तर समेटने पड़े। इस कार्यक्रम की अनुमति नया परिसर स्थित कला संकाय की ओर से दी गई थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुद कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो किशोरीलाल रैगर थे।
पुलिस नहीं आती तो अपराह्न ४ बजे तक चलता
कला संकाय के सेमिनार हॉल में सुबह १० बजे कार्यक्रम शुरू हो गया। तेज म्यूजिक और गीत-संगीत से भरपूर कार्यक्रम में छात्र छात्राओं की भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। दोपहर १२.३० बजे कार्यक्रम जब परवान पर चढ़ गया और लाइव परफार्मेंस के लिए सुमार सुपारी पहुंच गए, तब पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने दोनों दरवाजों से छात्र छात्राओं को भगाया और कार्यक्रम बंद करवाया। कार्यक्रम अपराह्न ४ बजे तक चलना था।
...............................
‘छात्र छात्राएं अचानक से ज्यादा बढ़ गए थे और हमसें कंट्रोल नहीं हुआ।’
- राजवीर सिंह बांता, कार्यक्रम आयोजक
‘हमने तय मानकों के अनुसार ही कार्यक्रम की अनुमति दी थी और बगैर मास्क के विद्यार्थियों को सावधान भी किया था।’
- प्रो किशोरीलाल रैगर, डीन, कला संकाय जेएनवीयू जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sXTY5t
0 comments:
Post a Comment