श्रीमाली समाज शुरू करेगा हेल्पलाइन नंबर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की वर्चुअल मीटिंग हुई। समाज के मंत्री नरेंद्रराज बोहरा ने बताया कि बैठक में समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का निर्णय लिया गया। समाज अध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने बताया कि बैठक में संविधान संशोधन कमेटी का गठन, मार्गदर्शन एवं परामर्श समिति, महिला एवं युवा संगठन के गठन तथा जोधपुर महानगर में स्थित समाज के विभिन्न भवनों, मंदिरों, श्मशान स्थानों तथा कालेज के लिए भवन आदि में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए समाज के भामाशाहों से सहयोग राशि एकत्रित करने आदि पर चर्चा की गई। उन्होंने डॉ वीडी दवे, किशोर बोहरा, ओमप्रकाश व्यास, सतीश ओझा, नरेंद्रकुमार ओझा, रवि दवे और लीना जोशी को मनोनीत सदस्य बनाया।
---
18 वर्ष के ऊपर के लोगों के लिए हो फ्री वैक्सीनेशन
जोधपुर।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वैक्सीनेशन के लिए अपील की। मेहता ने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य दूसरे प्रदेशों की तर्ज पर भी राजस्थान की सरकार भी प्रदेश के नौजवानों को लिए फ्री वैक्सीनेशन का काम अपने स्तर पर करे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vciDnm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment