वैशाख की शुरुआत भीषण गर्मी, कई जगह लू चली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पूरे प्रदेश में बुधवार को वैशाख की शुरुआत भीषण गर्मी से हुई। शहर-कस्बे भट्टी की तरह तपे। डांग क्षेत्र में पारा 46 डिग्री के पास आ गया। जोधपुर में पारा 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आसमां से बरसते शोले के बीच दिन में गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग घायल से हो गए। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई स्थानों पर लू चली। गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण आंधी अथवा धूल भरी हवा चलने का पूर्वानुमान है। गर्म मौसम के बीच तेज हवाएं जनजीवन अस्त व्यस्त कर देगी। हालांकि इस दौरान कुछ जगह मेघगर्जना के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। अगले तीन चार दिनों तक बादलों व हवा का मौसम रहेगा। मौसम में बदलाव से तापमान में भी कुछ गिरावट आएगी।

शहर में लगातार दूसरे दिन सर्वाधिक गर्म दिन
जोधपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। सुबह से ही सूरज का तेज अधिक होने के कारण वातावरण गर्म होने लग गया। सुबह दस बजे घरों के बाहर रखी गाडिय़ां और खुले में रखे बर्तन भी तपने लग गए। दोपहर होते होते गर्म हवा चलने लग गई। गर्म हवा के झौंकों से शहरवासी हलकान हो गए। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा जो इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन था। शाम ढलने के बाद भी गर्म हुई इमारतों से टकराकर हवा बेहाल कर रही थी। ग्रामीण हिस्सों में भी बेजां गर्मी रही। फलोदी में पारा 43.8 डिग्री रहा। बाड़मेर और जैसलमेर भी सूरज की आग के नीचे तपे। दोनों ही स्थानों पर रात का तापमान क्रमश: 28.5 व 27.2 और दिन का 42.8 व 42 डिग्री मापा गया।

अब बादलों का मौसम, पारा गिरेगा
मौसम विभाग के अनुसार अब कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/339BcNf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment