60 मिनट से भी कम समय में दम तोड़ रही एक जिंदगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। कोरोना के भयावह हालात कुछ ऐसे हैं कि पिछले कुछ दिन में हर 60 मिनट से भी कम समय में एक जिंदगी जा रही है। मौतों का आंकड़ा नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा है। संक्रमितों के मुकाबले मृत्यु दर 1.5 से 2 प्रतिशत के बीच बनी हुई है। खास बात यह है कि इनमें कई युवाओं का भी दम टूट रहा है। सोमवार को भी 28 जिंदगियां चली गई। इसमें से कई 50 ये कम उम्र के हैं।
भोपालगढ़ निवासी रतनसिंह (63), रणसी गांव निवासी बसंत (48), सोजती गेट निवासी सायरा (65), चांद पोल निवासी गीता (65), खासा बेरा निवासी डूंगरदास (40), चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी सूरजदेवी थानवी (69), बालेसर निवासी चैनाराम (66), बालेसर निवासी मोहनराम (70), बासनी निवासी राजेन्द्र कुमार (41), सांगरिया फांटा निवासी धनी देवी (51), इम्तियाज (59), भगत की कोठी निवासी सायर देवी का दम टूट गया। इसी प्रकार कमला नेहरू नगर अब्दुल रहमान, मंडोर निवासी कृष्णाराम (86), भोपालगढ़ निवासी ढगालाल (60), अमृता सर्किल निवासी पुष्पा (58), रातानाडा निवासी पुष्पा मेवाड़ा (57), पालरोड निवासी विनय (24), देचू निवासी खानसिंह (56), प्रताप नगर निवासी विपुल राय (73), शेरगढ़ निवासी जालमसिंह (55) की मौत हो गई। पाŸवनाथ नगर निवासी मुन्ना कुमार (32), एयरफोर्स क्षेत्र निवासी श्यामसिंह (62), रामसागर चौराहा निवासी सुशीला (50), चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी रोमा (61), कुड़ी हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रेम कंवर (45), बालेसर निवासी नारायण राम (60), भगत की कोठी निवासी मोतीलाल (65) की भी मृत्यु हो गई।

........................................................

1711 नए संक्रमित, 847 डिस्चार्ज भी हुए
जोधपुर। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार ऊपर जा रहा है। सोमवार का 1711 नए संक्रमित सामने आए और 847 डिस्चार्ज भी हुए। पॉजीटिविटी रेट 40 प्रतिशत से ऊपर रही। खास बात यह है कि संक्रमितों का आंकड़ा प्रशासन की इतनी सख्ती के बाद भी नीचे नहीं आ रहा है। शास्त्रीनगर जोन में 260, रेजीडेंसी में 252, मसूरिया में 171, मधुबन में 157 संक्रमित मिले। इसी प्रकार प्रताप नगर में 91, शहर परकोटा में 35, उदयमंदिर में 64, महामंदिर में 55, बीजेएस जोन में 74 संक्रमित मिले। ग्रामीण क्षेत्र के बनाड जोन में सर्वाधिक में 229, सालावा में 106 और फलोदी में 67 संक्रमित पाए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QUdr8R
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment