शादी में आए 50 से अधिक मेहमान, 25 हजार का लगा जुर्माना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी (जोधपुर) . कोविड-19 महामारी की गाइड लाइन का पालना नहीं करना शादी समारोह कर रहे एक प्रधानाध्यापक के लिए उस समय भारी पड़ गया, फलोदी के विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर शादी समारोह के दौरान मेहमानों की गिनती करवा दी और गाइइ लाइन से अधिक मेहमानों की मौजूदगी होने पर 25 हजार रूपए का जुर्माना लगा दिया।


जानकारी के अनुसार जालू नगर मोटाई में बुधवार को प्रधानाध्यापक मोहनलाल विश्नोई के पुत्र व पुत्री की शादी थी, जिसमें बड़ी संख्यां में मेहमान आए हुए थे, अभी हाल ही में शादी समारोह में 50 से अधिक के मेहमानों की मनाही की गाइड लाइन जारी हो रखी है, लेकिन शादी की मस्ती के सरोबारोर में मेजबान यह सब भूल गए और मेहमान भी पहुंच गए।

ऐसे में किसी ने शादी समारोह में गाइड लाइन से अधिक मेहमानों के होने की सूचना दे दी तो विकास अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मेहमानों की गिनती करवाई, शादी समारोह में कोविड-19 की गाइड लाइन से अधिक मेहमान पाए गए, वहीं मौके पर सेनेटाइइजर व मेहमानों के मॉस्क के बारे में जानकारी ली जाकर अतिरिक्त मेहमानों को वहां से हटाने के निर्देश दिए गए।

आपके लिए है गाइड लाइन

काविड- 19 की गाइडलाइन आमजन के जान की जोखिम को बचाने के लिए बनाई गई है। ऐसे में सभी को मिलकर गाइड लाइन की पालना करनी चाहिए। हम सभी का दायितव है कि हम इस महामारी से जीत हासिल करें। सरकार आमजन के जीवन को बचाने के प्रयास कर रहे है, जनता को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।
- यशपाल आहूजा, उपखण्ड अधिकारी, फलोदी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ayG2ro
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment