जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही गुरुवार को तेज धूप निकली रही, जिसके कारण कई स्थानों पर तापमान फिर से 40 डिग्री के पास पहुंच गया। जैसलमेर में पारा करीब 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा में 50 फ़ीसदी नमी होने के कारण मौसम सामान्य था लेकिन सूरज के क्षितिज पर चढऩे के साथ ही तपिश ने शहर को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। दिन में मध्यम गति से हवा भी चलती रही लेकिन गर्मी का भी असर बना रहा। अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री मापा गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी एेसा ही मौसम बना रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 25.8 और अधिकतम 39.8 डिग्री रहा।
जैसलमेर और बाड़मेर में तेज गर्मी रही। वहां रात का तापमान क्रमश: 22.7 व 23.8 और दिन का तापमान 40.8 व 40.6 डिग्री रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tJstwD
0 comments:
Post a Comment