जोधपुर में एक ही दिन में 33 जिंदगिया लील गया कोरोना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 1711 नए संक्रमित सामने आए हैं। जिले में अब एक्टिव केस 14820 पर पहुंच गए हैं। अस्पतालों भी दबाव लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 688 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

शहर में सबसे ज्यादा संक्रमित शास्त्रीनगर जोन में 285, महामंदिर में 210, रेजीडेंसी में 202, मसूरिया में 175, मधुबन में 145, बीजेएस में 110 में मिले। शहर के प्रताप नगर में 68, शहर परकोटा में 31 और उदयमंदिर में 20 नए संक्रमित मिले। ग्रामीण क्षेत्र का बनाड़ हॉट स्पॉट बना हुआ है, यहां 158 और सालावास लूणी में 81 नए संक्रमित मिले।

कोरोना ने मौतों का रिकॉर्ड बनाया है। एक ही दिन में 33 मौतें हुई है। एक ही दिन में अब तक प्रदेश का सर्वाधिक मौतों का आंकड़ा जोधपुर में सामने आया है। हालांकि स्टेट रिपोर्ट में शुक्रवार को 14 मौतें की औपचारिक तौर पर बताई गई। लेकिन कई बार शाम 5 बजे बाद का आंकड़ा प्रदेश रिपोर्ट में अगले दिन शामिल किया जाता है। गीता भवन रोड निवासी 37 वर्षी प्रेम, नान्दड़ी निवासी 67 वर्षीय सुखदेव, गोपीकिशन विहार निवासी चांद कौर राठी, शोभावतो की ढाणी निवासी 70 वर्षीय गणेशदास नांगल, चौपासनी रोड निवासी 60 वर्षीय निसार, लूणी निवासी 55 वर्षीय प्रेम कंवर, काली बेरी निवासी 60 वर्षीय गोमादेवी, डिफेंस कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय सी एल चौहान का दम टूट गया। इसी प्रकार गंगा की पोल निवासी 65 वर्षीय आशा लोहरा, चांद पोल निवासी 45 वर्षीय ममता, उदयमंदिर निवासी 76 वर्षीय बुढा खान, तिंवरी निवासी 60 वर्षीय सुखी, एकलखोरी चिराई निवासी 61 वर्षीय सुवती, बिसलपुर निवासी 75 वर्षीय शरीफ, नया बेरा खिरासरिया निवासी 47 वर्षीय रामसिंह, सांसी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय सुआ देवी, पीलवा निवासी 65 वर्षीय मधुसिंह, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी 37 वर्षीय पदमा, फतेह सागर निवासी 60 वर्षीय सुरेन्द्र भारती की भी मौत हो गई। झालामंड निवासी 54 वर्षीय मदनलाल, 71 वर्षीय विमला जैन, रिक्तिया भैरूजी चौराहा निवासी राज कुमार मीणा, रामेश्वर नगर निवासी 54 वर्षीय प्रिती, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी कलावती, दइकडा खिंचिया निवासी 62 वर्षीय गोबरराम, गंगाणी निवासी 35 वर्षीय इंद्रा की मौत हो गई। साथिन रोड निवासी 80 वर्षीय शुआ देवी, सुशांत सिटी निवासी 60 वर्षीय शांति देवीे, हरिओम नगर निवासी 70 वर्षीय तोला राम, भोपालगढ़ निवासी 45 वर्षीय सरवन व दो अन्य का दम टूटा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vcyn9W
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment