जोधपुर में कोरोना के 326 नए केस मिले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. जोधपुर में रिकॉर्ड तोड़ 326 संक्रमित रोगी सामने आए। जबकि ये सर्वाधिक रिकॉर्ड 125 दिन बाद टूटा है, इससे पहले अंतिम सर्वाधिक गत 5 अप्रेल और 3 दिसंबर को 320 संक्रमित आए थे। साल 2021 में ये सबसे सर्वोच्च संक्रमितों का स्कोर है। वहीं 53 मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया है। जोधपुर में अब तक कोरोनाकाल में 64911 रोगी संक्रमित और 940 की मौत हो चुकी है। साल 2021 में अब तक 4365 रोगी संक्रमित हो चुके हैं और 38 की मौत हो चुकी हैं। अप्रेल माह के 7 दिन में 1525 जने संक्रमित और 6 की मौत हो चुकी है। जोन अनुसार रिपोर्ट में प्रतापनगर-15, शहर परकोटा-30, उदयमंदिर-13, महामंदिर-24, मसूरिया-31, शास्त्रीनगर-33, मधुबन-38, रेजिडेंसी-22 व बीजेएस से 18 संक्रमित मिले। ग्रामीण ब्लॉक में बनाड़ (मंडोर )-30, सालावास ( लूणी)-43, बिलाड़ा़-2, ओसियां-4, बावड़ी-3, फलोदी-10, बाप-3 शेरगढ़-4 व बालेसर ब्लॉक से 3 संक्रमित सामने आए।

संक्रमण बढऩे के रहे ये कारण

चिकित्सकों के मुताबिक बाहर जिन शहरों में संक्रमण फैला हुआ है, वहां से लोगों का आवागमन जोधपुर में बढ़ा है। दूसरा त्योहारों के मद्देनजर व कुछ शिक्षण व्यवस्था सुचारू होने व रोजमर्रा की जिंदगी फिर से शुरू होने के कारण लोगों ने कोविड नियमों में भी ढिलाई बरती है। जिसमें विशेषकर सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाना व हाथों को सेनेटाइजेशन आदि नहीं करना भी मुख्य कारण है।
पाली निवासी की एमडीएम में मौत

पाली के पटवा जैतारण निवासी 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित जियाराम की एमडीएम में उपचार के दौरान मौत हो गई। ये 1 अप्रेल को एमडीएम अस्पताल में भर्ती हुए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OrKFLQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment