129 दिन बाद कोरोना ने तरेरी आंखें, 372 नए पॉजिटिव मिले, एक महिला की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण दिनोंदिन बढ़ रहा है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या के आगे प्रशासन बेबस नजर आ रहा है।
शहर में गुरुवार को 372 नए पॉजिटिव केस सामने आए। दुखद बात हैं कि एक भी रोगी डिस्चार्ज नहीं हुआ। एमडीएम में एक महिला की मौत हो गई। लूणी ब्लॉक में सर्वाधिक 71 संक्रमित मिले हैं। वहीं शहर में शास्त्रीनगर जोन में सर्वाधिक 51 संक्रमित मिले। देहात में कुल 101 संक्रमित सामने आए हैं। शेष 271 संक्रमित शहर के नौ जोन में मिले हैं। जोधपुर में गत दिसंबर माह से अब तक इतने एक साथ संक्रमित कभी नहीं आए। हालांकि गत 30 नवंबर को संक्रमितों का आंकड़ा 475 पर था। इसके बाद ये आंकड़ा सबसे सर्वोच्च हैं।

एमडीएम अस्पताल में भर्ती मावडिय़ो जी की घाटी सूरसागर निवासी कंचन पंवार ( 53) की मौत हो गई। पंवार 4 अप्रेल को भर्ती हुई थी। जोधपुर में अब तक कोरोनाकाल में 65283 रोगी संक्रमित और 941 की मौत हो चुकी है। साल 2021 में अब तक 4737 रोगी संक्रमित हो चुके हैं और 39 की मौत हो चुकी हैं। अप्रेल माह के 8 दिन में 1897 जने संक्रमित और 7 की मौत हो चुकी है। जोन अनुसार रिपोर्ट में प्रतापनगर-15, शहर परकोटा-20, उदयमंदिर-23, महामंदिर-13, मसूरिया-49, शास्त्रीनगर-51, मधुबन-23, रेजिडेंसी-36 व बीजेएस से 41 संक्रमित मिले। ग्रामीण ब्लॉक में बनाड़ (मंडोर )-7, सालावास ( लूणी)-71, बिलाड़ा़-2, भोपालगढ़-1 ओसियां-6, बावड़ी-3, फलोदी-1, शेरगढ़-8 व बालेसर ब्लॉक से 2 संक्रमित सामने आए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RbamkQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment