अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे तो सोते मिले 'गुरुजीÓ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लूणी ब्लॉक में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भगतासनी में शनिवार को आकस्मिक अवलोकन करने गए संयुक्त निदेशक प्रेमचन्द्र सांखला को विद्यालय में एक शिक्षक सोते हुए पाया गया एवं तीन शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिली। संयुक्त निदेशक प्रेमचन्द्र सांखला ने बताया कि निरीक्षण के समय दोपहर 12:10 बजे एक शिक्षक खम्मूराम विश्नोई विद्यालय दरी पट्टी बिछाकर सोया हुआ था तथा कक्षाएं रिक्त पाई गई। तीन शिक्षिकाएं सुमन मीणा, शिल्पा सेटिया एवं मंजू सुबह के हस्ताक्षर करके विद्यालय से नदारद पाई गई। प्रधानाध्यापिका ज्ञानेश्वरी देवी को पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई एवं तीन शिक्षिकाओं के प्रार्थना पत्र बिना तिथि एवं बिना स्वीकृत किए हुए थे। कक्षाओं का अवलोकन करने पर देखा गया कि बच्चों का होमवर्क जांचा हुआ नहीं था ना ही इस माह कोई गृहकार्य दिया गया। बच्चों की हिन्दी भाषा का ज्ञान भी नहीं था। तीन शिक्षिकाओं सहित अध्यापक एवं प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर शीघ्र ही अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ub2zl9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment