सात दिन से'शतकÓ लगा रही संक्रमितों की संख्या पर लगा विराम, 49 नए पॉजिटिव मिले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में गत 24 मार्च से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार 7 दिन तक शतक पार करती रहीं, लेकिन इन शतकों पर बुधवार को विराम लग गया। महज 49 ही पॉजिटिव निकले। संक्रमितों की संख्या कम आने का कारण त्योहार के दिन बताए जा रहे है, इस कारण लोग टेस्ट कराने कम पहुंचे। वहीं 10 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया। जोधपुर में अब तक मार्च माह के 31 दिन में 1505 रोगी संक्रमित हो चुके हैं और 12 की मौत हो चुकी हैं। कोरोनाकाल में अब तक 62787 रोगी संक्रमित और 934 की मौत हो चुकी है। साल 2021 में अब तक 2840 रोगी संक्रमित हो चुके हैं।

बुधवार को जारी जोन रिपोर्ट में प्रतापनगर-2, शहर परकोटा-8, महामंदिर-5, मसूरिया-6, शास्त्रीनगर-7, मधुबन-5 व रेजिडेंसी जोन में 4 संक्रमित मिले। देहात में बनाड़ ( मंडोर)-7, सालावास ( लूणी)-4, भोपालगढ़ ब्लॉक में 1 संक्रमित मिला।

137 साइट पर लगी 4834 को कोविड की पहली डोज

जिले में बुधवार को 137 साइट्स पर कोविड वैक्सीनेशन हुआ। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि हैल्थ वर्कर्स को प्रथम डोज 87, द्वितीय डोज 123, फ्रंटलाइन वर्कर्स में 15 प्रथम, 95 को द्वितीय डोज, 45 से 60 आयुवर्ग को 916, सैकंड डोज 79 को, 60 वर्ष से अधिक को 3816, सैकंड डोज 711 लगाई गई। कुल प्रथम डोज 4834 ने लगाई। सैकंड डोज 1008 जनों को लगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3doVMOg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment