छात्रों ने कुलपति का रास्ता रोका, वार्ता के बाद धरना खत्म

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर के बाहर चल रहा किसान छात्रसंघ का धरना शुक्रवार को कुलपति के आश्वासन के बाहर खत्म हो गया। किसी कार्यक्रम में भाग लेने नया परिसर पहुंचे कुलपति डॉ पीसी त्रिवेदी की गाड़ी के आगे छात्र बैठे गए। बाद में मौके पर पुलिस भी आई। कुलपति ने धरना स्थल पर छात्रों से वार्ता की और उनकी समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद चार दिन से चल रहे धरने को छात्रों ने समाप्त कर दिया।
किसान छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन डोगियाल व छात्र नेता हरेंद्र चौधरी ने बताया कि विवि प्रशासन ने उनकी 15 सूत्री मांगों पर एक कमेटी गठित करके बिंदुवार समस्त मांगों पर निश्चित समय सीमा के भीतर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर रामचन्द्र जलवाणियां, किशोर कुमार माचरा, अजित सिंह कड़वासड़ा, हनुमान साईं, सरवन बंबोर, संपत बांगड़ा, गणपत विश्नोई, जगदीश, सुरेंद्र, धनाराम, श्रवण सारण, तुलसाराम, नरेश, हेमाराम इत्यादि मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cmC3hK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment