अरे डॉक्टर साहब, यहां मरीज गिर गया तो नया फ्रेक्चर हो जाएगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. संभाग के सबसे बड़े अस्पताल मथुरादास माथुर में ऑर्थोपेडिक जाने वाले रास्ते टाइल्सें टूटी हुई पड़ी हैं। निरीक्षण करने आए राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास कह पड़े कि 'अरे, डॉक्टर साहब, यहां मरीज गिर गया तो नया फ्रेक्चर हो जाएगा। Ó इस पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों व अस्पताल प्रशास ने तुरंत गड्ढे भरने का आश्वासन जस्टिस व्यास को दिया। इसी प्रकार व्यास को एमजीएच के ऑर्थोपेडिक वार्ड के रास्ते भी गड्ढे नजर आए। उन्होंने रास्ते में डामर करने के लिए कहा। इसी प्रकार अध्यक्ष तीन घंटे तक अस्पतालों में घूमे। उनके साथ राज्य मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित, एडीएम सिटी सत्यवीर, पुलिस व प्रशासन, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अस्पताल में दौरे के दौरान एसएनएमसी प्रिंसिपल डॉ. जीएल मीणा, एमडीएमएच अधीक्षक डॉ. महेन्द्र आसेरी व एमजीएच अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा भी मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान जस्टिस व्यास ने अस्पतालों में चद्दरें लगने की स्थिति व बैड की हालत भी देखी।

एमडीएम पुलिस चौकी अन्यत्र स्थापित करने के दिए निर्देश

अध्यक्ष जस्टिस व्यास ने मथुरादास माथुर अस्पताल में ट्रोमा सेंटर,ब्लड बैंक, बैठक रूम, इमरजेंसी रूम सहित विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में पुलिस चौकी के पास पड़ी गंदगी को लेकर सफ ाई व्यवस्था को दुरस्त करवाने के कहा। तब तक पुलिस चौकी का स्थान अन्यत्र स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्थाएं जांचीं। वार्ड में भर्ती मरीजों के हालचाल जाने। मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सराहा। उन्होंने अस्पताल में सभी टेस्टिंग एक जगह कराने के निर्देश दिए। तकि परिजन परेशान न हो। अस्पताल के बाहर हो रखे अतिक्रमण निगम प्रशासन को हटाने के लिए कहा।

एमजीएच में टूटे दरवाजे सही कराने को कहा
जस्टिस व्यास महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे और वहां पर अस्पताल प्रशासन ने बुके देकर व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उन्होंने एमजीएच अस्पताल के इमरजेन्सी वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों से उनकी कुशलक्षेम जानी। मरीजों व उनके परिजनों से दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इमजेन्सी ओटीपीआर के प्लास्टर कक्ष में टूटे दरवाजों को देखकर इसको जल्द से जल्द दुरस्त करवाने के निर्देश दिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c6Xa7y
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment