प्रदीप स्वामी हत्याकाण्ड में सप्लाई कर चुका है हथियार
- हथियार सप्लायर को जोधपुर जेल से चूरू ले गई पुलिस
जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में हथियार सप्लाई करने के मामले में मध्यप्रदेश के बरवानी जिले में उमरटी गांव निवासी श्याम सिंह उर्फ टोनी उर्फ भोला उर्फ बिल्लू सरदार को गिरफ्तार किया गया था। पकड़े जाने के दौरान उस पर आठ मामले दर्ज थे। जो अब बढ़कर १८ हो गए हैं।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि श्यामसिंह उर्फ टोनी को गत दिनों चूरू जिले की हमीरवास थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर ले गई। गत पांच फरवरी को हमीरवास थानान्तर्गत ढाणी मौजी गांव में हिस्ट्रीशीटर प्रदीप स्वामी की गोलियां चलाकर हत्या की गई थी। फायरिंग में सेवानिवृत्त शिक्षक निहालसिंह, ईश्वरसिंह व एक अन्य व्यक्ति की भी हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकाण्ड में श्यामसिंह की भूमिका सामने आई है। संभवत: हत्याकाण्ड में प्रयुक्त हथियार उसी के बनाए हुए हैं और उसी ने बेचे थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OQ9O3i
0 comments:
Post a Comment